उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के झुंझुनू स्टेट हाईवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरी पिकअप पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक अहिरो की घानी तन खेतणी के रहने वाले थे। सभी लोग लोहागढ़ मंदिर से स्नान करके वापस लौट रहे थे। एक ही परिवार के सभी लोग बताए जा रहे हैं।
सभी शवों को गुढ़ा गोडजी के मोर्चरी घर में रखवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को झुंझुनू बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।
