Apr 10, 2022

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने उगली आग, कोलकाता को दिया पहाड़ समान लक्ष्य.


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच मुंबई के ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाए। यह इस सीजन किसी भी टीम का उच्चतम स्कोर है। इससे पहले यह उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम थी। उसने 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए थे।

एक समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने आखिरी 20 गेंद में नाबाद 49 रन की साझेदारी की।शार्दुल ने एक चौके और 3 छक्के की मदद से 11 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए। अक्षर ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 22 रन बनाए।

इस मैच के लिए केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी। दिल्ली की टीम में एनरिक नॉर्टजे की जगह खलील अहमद की टीम में वापसी हुई है।

, ,