Apr 14, 2022

मौसम में आज आएगा बदलाव, इन राज्यों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

उत्तर भारत में गर्मी की तपिश बरकरार है। यूपी, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में पारा काफी अधिक है और जल्द कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदल जाएगा। वहीं, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर आदि में हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में भी तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसकी वजह से लू से भी राहत मिल रही थी, दिन भर छाए बादलों की वजह से मौसम कुछ सुहाना था। दो दिन बाद यानी 15 तारीख से तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

इसके साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश व गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में आंशिक तौर पर छाए रहेंगे बादल। 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

इन राज्यों में हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है।हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर में के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति संभव है।