Apr 25, 2022

डबल मर्डर मिस्ट्री: सालभर पहले ही हुई थी विकास और बंदना की शादी, फिर हुआ ऐसा..


गम्हरिया के वार्ड संख्या दंपत्ति का शव बरामद किया गया है। विकास राय और उनकी पत्नी बंदना कुमारी का शव मिलने के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने में लग गई है। बंदना गर्भवती थी।

दोनों कुछ दिनों से घर में अकेले रह रहे थे। मां नैहर लाकही गई हुई थी। एक बड़ा भाई सत्यनारायण राय उर्फ कैला अपने परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। घर में कौन लोग आता था या जाता था। यह सब आस-पड़ोस के लोगों को भी पता नहीं है।

रविवार की सुबह जब उनके घर कोई चहलकदमी नहीं देखी, तो लोग अंदर गए और देखा कि विकास की पत्नी पलंग के नीचे बगल में मरी पड़ा है। कुछ देर के बाद पता चला कि विकास को भी मारकर नहर पर फेंक दिया है। डबल मर्डर मिस्ट्री लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिरकार कौन होगा जो दोनों की हत्या कर फरार हो गया।

सालभर पहले ही दोनों की हुई थी शादी

विकास राय उर्फ बिक्कू की शादी एक साल पहले 22 अप्रैल 2021 को हुई थी। मृतक विकास राय की शादी महथावा भरगामा जिला अररिया निवासी सत्यनारायण राय की पुत्री से हुई थी।

दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक से चल रहा था। यद्यपि कुछ लोग दंपत्ति की हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। दोनों की शादी तय एकाएक हुई थी। लड़की पक्ष को कुछ परेशानियां हुई तो वह आनन-फानन में शादी तय कर किया गया था।

स्थानीय लोग बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी ठीक ढंग से रह रहा था। बिक्कू का बड़ा भाई सत्यनारायण अपनी पत्नी बाल बच्चा के साथ लुधियाना में साल डेढ़ साल से रहता है।

जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया में दंपत्ति की मौत के मामले पुलिस जांच में जुट गई है। पति व पत्नी का शव दो अलग-अलग जगहों पर मिलना और दोनों का गला पर दबाए जाने का निशान मिलना हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहा है।

पुलिस सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर रही। स्थानीय लोग बताते हैं कि एक लड़का का आना-जाना लगा रहता था। जिसको कोई नहीं पहचानता था। लड़की महथावा गांव की थी।

शादी से पहले प्रेम प्रसंग वाली बात भी पुलिसिया शक के दायरे में है। तो पुलिस संपत्ति विवाद को भी ढूंढ रही है। ऐसे ही तरह-तरह की बातों को पुलिस ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस एक नहीं कई बिंदुओं को नजर में रखकर जांच कर रही है। जल्द मामले का पता चल जाएगा।