Apr 22, 2022

सुरक्षा बल के जवान ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, लोग बोले ये है देश के असली Real Hero


हमारे देश के जवान देश की रक्षा के साथ हर हिन्दुस्तानी की मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो नक्सली प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

एक जवान ग्रामीणों की सहायता से एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहा है। लोग इस जवान की खूब तारीफ कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार गर्भवती महिला को जल्द अस्पताल पहुंचाना बेहद आवश्यक था, लेकिन वहां पर ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं थी, जिसकी मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता।

ऐसे समय में जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान मसीहा बनकर सामने आया और खुद खाट को कंधे पर उठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। खबरों के मुताबिक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।